भवनाथपुर+डीलर ने किया इलेक्ट्रॉनिक तराजू पर राशन के जगह लाभुकों को लगाया अंगूठा ईट पत्थर से

भवनाथपुर :में सरकार द्वारा लगातार तकनीकी सुधारों और योजनाओं के बावजूद नकलचियों और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाना चुनौती बना हुआ है। इसका ताजा उदाहरण मकरी पंचायत में देखने को मिला, जहां खरवार महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा सरकारी योजनाओं के तहत अनाज वितरण में अनियमितता बरती जा रही है।

डीलर द्वारा अनाज वितरण के लिए इलेक्ट्रॉनिक तराजू का उपयोग करने के बजाय, ईंट से वजन तौलकर लाभुकों को अनाज दिया जा रहा है। इससे अनाज की सही मात्रा में कटौती होने का शक जाहिर किया जा रहा है। महिला समूह के अध्यक्ष की भूमिका भी संदेह के घेरे में है। उनकी जगह गांव के एक नाबालिग लड़के को 35 किलो अनाज मजदूरी के तौर पर देकर कार्य कराया जा रहा है। यह न केवल सरकारी नियमों का उल्लंघन है, बल्कि बाल श्रम कानून का भी सीधा उल्लंघन है।लाभुकों बिमला देवी निर्मला देवी ,कलावती ,दीपा देवी ,ललितादेवी ,पनपती देवी ,सरिता देवी सहित ने बताया कि डीलर रुकमणि देवी के द्वारा गांव के ही एक लड़का राकेश सिंह पिता गुल बिहारी सिंह 35 किलो अनाज पर बंटवाया जाता है दाल भी नहीं मिल रहा है आरोप लगाया है कि अनाज वितरण में पारदर्शिता की कमी है। इस माह का अनाज लाभुकों से पहले अंगूठा लगवाकर बाद में वितरण किया जा रहा है। इससे कई बार लाभुकों को समय पर अनाज नहीं मिल पाता। इसके अलावा, सरकार द्वारा वादा की गई लूंगी और साड़ी का वितरण अभी तक नहीं किया गया है। लाभुकों ने यह भी बताया कि दाल का वितरण भी चुनिंदा लोगों को ही किया जा रहा है, जिससे बाकी जरूरतमंदों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा। इस संबंध में बीडीओ सह प्रभारी एमओ नंदजी राम से पूछे जाने पर कहा अगर डीलर इट रख कर तोला जा रहा है गलत है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form