विधायक बनने के बाद आलोक चौरसिया नें पहली बार भंडरिया का किया दौरा

भंडरिया,गढ़वा :डाल्टनगंज भंडरिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक आलोक कुमार चौरसिया सोमवार को चुनाव जीतने के बाद पहली बार भंडरिया का दौरा किया तथा कार्यकर्ताओं से रुबरु हुए।विधायक आलोक कुमार चौरसिया के  आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा फुलमाला पहना कर उनका जोरदार स्वागत किया गया। विधायक आलोक कुमार चौरसिया सर्वप्रथम अंडा महुआ स्थित नीलांबर पीतांबर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपना माथा टेकर आशीर्वाद लिया।इसके उपरांत वे विधायक प्रतिनिधि बिरझु सिंह के मां के श्राद्ध क्रम में शामिल हुए। साथी उन्होंने भाजपा कार्यालय में सदस्यता अभियान की जानकारी भी ली। झारखंड भाजपा प्रदेश के उपाध्यक्ष बकुल बालमुकुंद सहाय भी भंडरिया पहुंचकर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर सदस्यता अभियान की जानकारी ली तथा इसमें तेजी लाने का निर्देश दिया बालमुकुंद सहाय ने कहा कि प्रदेश भाजपा का सदस्यता अभियान शक्ति केंद्र स्तर तक चलाया जा रहा है।इसबार ऑनलाइन तरीके से भाजपा ने सदस्य बना रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि वैसे कार्यकर्ता जो ऑनलाइन 50 से अधिक सदस्य बनाते है वे ही संगठन के प्रभारी में चयनित हो सकते हैं।कार्यक्रम का संचालन भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश्वर ठाकुर ने की।मौके पर भीषम चौरसिया भंडरिया चुनाव प्रभारी रामक्रेश चौरसिया , रुपनिरंजन सिन्हा,विजय केशरी, सुशील सिन्हा, विनोद गुप्ता, शंकर सिंह,अनिल केशरी, सुमित गोस्वामी, अखलेश बैठा, मदन केशरी,रुपेश बैठा, प्रेम ठाकुर, दिलीप तमौली सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form