दिव्यांग संघ को प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कंबल उपलब्ध कराया

केतार:प्रखंड विकास पदाधिकारी सह सीओ प्रशांत कुमार ने दिव्यांग संघ अध्यक्ष रविकांत चंद्रवंशी को  40 कंबल उपलब्ध कराया।उन्होंने निर्देश दिया की प्रखंड क्षेत्र के वैसे दिव्यांग को कंबल उपलब्ध कराना है जो एकदम लाचार एवं बेसहारा है।बताते चले की केतार प्रखंड अध्यक्ष के द्वारा प्रखंड क्षेत्र में  दिव्यांगो को कंबल वितरण एवं अलाव की व्यवस्था कराने की मांग  प्रखंड विकास पदाधिकारी सह सीओ को आवेदन देकर किया गया था।जिसमे प्रखंड में 246 दिव्यांग को कंबल उपलब्ध कराए जाने की मांग की गई थी।इस मौके पर सचिव श्याम बिहारी राम,कोषाध्यक्ष श्याम नंदन यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form