रमना :प्रखंड के सिलीदाग मुखिया अनीता देवी द्वारा गरीब,असहाय, विधवा,एवं वृद्ध लोगों के बीच अपने निजी खर्चे से लगभग 70 से अधिक कंबल का वितरण किया गया। इस अवसर पर मुखिया अनीता देवी ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष ठंड के मौसम को देखते हुए कंबल का वितरण किया गया। कहा कि पंचायत के विकास के लिए हरेक संभव प्रयास कर रहा हुं। मौके पर वार्ड सदस्य विनय ठाकुर,हीरा विश्वकर्मा छोटन सिंह,शिवकुमार शाह, संदेश ठाकुर,रघुनाथ साह,बनारसी ठाकुर,बिनोद चौरसिया,संजय मेहता एवं काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
