केतार:अचानक पारा गिरने से प्रखंड क्षेत्र में जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया।ठंड के बढ़ते प्रकोप को ध्यान में रखते हुए उपायुक्त शेखर जमुआर के निर्देशानुसार केतार प्रखंड के सभी पंचायतों में कंबल आवंटित किया गया।इसके तहत पंचायत स्तर पर जरूरतमंद वृद्ध,असहाय के बीच प्राथमिकता के आधार पर कंबल वितरण किया जा रहा है।प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी प्रशांत कुमार ने सभी पंचायत सचिव एवं अन्य कर्मियों को निर्देशित किया है कि अपने-अपने पंचायत क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों को चिन्हित कर पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए कंबल वितरण कराना सुनिश्चित करें।बताते चले की
जिला से 1218 कंबल प्राप्त हुआ था।जिसमे झामुमो प्रखंड अध्यक्ष 180,प्रखंड प्रमुख को 170,जिला परिषद सदस्य को 50 और प्रत्येक पंचायत को सौ- सौ कंबल और पाचाडूमर पंचायत को 110 कंबल उपलब्ध कराया गया। मुकुंदपुर मुखिया मूंगा साह ने शनिवार को ही वार्ड सदस्यों के उपस्थिति में अपने क्षेत्र के जरूरतमंद वृद्ध, असहायो के बीच कंबल का वितरण किया।इस मौके पर पंचायत सचिव आदित्य कुमार, रोजगार सेवक दीपक जायसवाल, वार्ड सदस्य धर्मेंद्र सिंह,राजा प्रसाद,अशोक पासवान, संतोष पासवान,सुरजन गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित थे।