मेराल में धूमधाम से मनाया क्रिसमस क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन

मेराल : लखेया मोड़ के समीप संतोष राम के घर के पास क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी की पत्नी मीरा तिवारी, मेराल के विधायक प्रतिनिधि डॉ. लालमोहन, पादरी अनिल राज डेविड आदि ने संयुक्त रूप से केक काटकर यीशु मसीह का जन्मदिन मनाया गया। इसके पूर्व कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का स्वागत फूल माला, बुके तथा अंग वस्त्र देकर किया गया। मीरा तिवारी ने लोगों को क्रिसमस की शुभकामना दी। डॉ लालमोहन ने कहा कि जिस प्रकार यीशु मसीह अपने जीवन काल में पूरे मानव के लिए जो संघर्ष किया, उनके बलिदानों को कभी भुलाया नहीं जा सकते। ईसाई धर्म के लोग सेवा में काफी भूमिका निभाते हैं। पादरी अनिल राज डेविड ने ईसाई धर्म और यीशु मसीह के जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में बच्चों के बीच कॉपी, कलम, चॉकलेट बांटा गया। मौके पर कलाकारों द्वारा मसीह संगीत पर क्रिसमस गैदरिंग में भाव विभोर होकर आनंद उठाया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अरविंद तिवारी, विवेक तिवारी, विनीता तिवारी, अनामिका कुमारी, विवेक पाठक, अनिल राज डेविड, अजीत कुमार रवि, जर्मन कुमार पासवान, आयुष कुमार, ज्योति देवी, भारती कुमारी, नागौरी वलुई, रीना देवी, आदि बड़ी संख्या में महिला पुरुष शामिल थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form