कन्या विवाह एण्ड विकास सोसायटी का मुख्य उद्देश्य बाल विवाह,भ्रूण हत्या दहेज प्रथा पर रोक-विकास माली

 

केतार:कन्या विवाह एण्ड विकास सोसायटी के तत्वाधान में केतार थाना क्षेत्र के परसोडीह में जागरूकता अभियान के तहत लोगों को जागरूक किया गया।इस

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मुखिया अनिल कुमार पासवान ने किया जबकि संचालन विभूति पांडे ने किया।कार्यक्रम में सोसाइटी के सचिव विकास कुमार माली ने कहा कि मैं अपने गृह जिला झारखंड से बिहार के गया में जाकर इस सोसाइटी बनकर अभी तक हजारों विवाह करवाया।इस सोसाइटी का मुख्य उद्देश्य बाल विवाह,भ्रूण हत्या दहेज प्रथा पर रोक लगाना एवं सामूहिक विवाह कराना है। प्रत्येक समाज के प्रताड़ित महिलाओं को न्याय दिलाना का यह सोसाइटी कार्य करती है।विकास माली ने  सभी जनप्रतिनिधि से इस कार्यक्रम में सहयोग करने का आग्रह किया।पंचायत स्तर पर जागरूकता अभियान लगाकर अपने पंचायत के गरीब  लड़कियों की सूची तैयार कर संस्था को भेजें आगामी 1 मार्च को गढ़वा के दानरो नदी किनारे 251 कन्याओं का सामूहिक विवाह किया जाएगा। जिसका डोली अपने कंधे पर संस्था के एक-एक कार्यकर्ता उठाकर उनके ससुराल को विदा करेंगे।उन्होंने कहा कि इस सोसाइटी में अपनी लड़की का  रजिस्ट्रेशन अवश्य कराए।लड़की का उम्र 18 वर्ष पूरा होने पर   सोसाइटी के द्वारा सामूहिक विवाह या शादी घर से करने की स्थिति में एक से डेढ़ लाख तक की सामान देने का प्रावधान है।इस मौके पर कन्या विवाह एण्ड विकास सोसायटी झारखंड कोऑर्डिनेटर अजय वर्मा,बिहार के प्रचारक मिस माही,लेखा प्रभारी मुस्तकीम अंसारी,जिला प्रभारी आकाश दीप भारती,दिलीप शर्मा,विंदेश्वरी प्रसाद, विश्वनाथ प्रजापति,नागेंद्र ठाकुर,रामानंद ठाकुर, राजेश्वर साह,रेणु देवी, प्रियंका देवी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form