रबी फसल कार्यशाला का आयोजन

रंका :झारखंड सरकार कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के द्वारा रंका प्रखंड एग्री क्लिनिक विण्डो कार्यालय में बीटीएम त्रिभुवन सिंह के नेतृत्व में 27 दिसंबर 2024 को प्रखंड स्तरीय रबी कर्मशाला 2024 का आयोजन किया गया। इस रबी कर्मशाला में काफी संख्या में प्रखंड के प्रगतिशील किसान और गणमान्य लोगों ने भाग लिया। उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए सांसद प्रतिनिधि कमलेश नन्दन सिन्हा ने कहा कि इस वर्ष किसानों के लिए खरीफ फसल की पैदावार अच्छी रही।अब रबी फसल की बोआई का सिजन है।आशा करते हैं कि किसान भाई इसका भी समुचित लाभ उठाने में नहीं चूकेंगे। क्यों कि सरकार के द्वारा प्रखंड के किसानों को बीटीएम साहब के माध्यम से समय समय पर खाद ,बीज, कीटनाशक दवा एवं प्रशिक्षण उपलब्ध कराई जा रही है। बीटीएम त्रिभुवन सिंह ने रबी फसल कर्मशाला के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। किसान उत्पादक संगठन (एफ पी ओ) से 300 किसानों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। जिसके माध्यम से किसानों को सहकारी बीज,खाद, कीटनाशक मुहैया कराने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर बीटीएम त्रिभुवन सिंह, सांसद प्रतिनिधि कमलेश नन्दन सिन्हा,एफपीओ अध्यक्ष सुनील माली, रंका किसान मित्र रामचंद्र राम सहित प्रगतिशील किसान काफी संख्या में उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form