रंका : प्रखंड अंतर्गत चुतरू पंचायत के लगभग चालीस की संख्या में महिला पुरुष राशनकार्डधारियों ने तबस्सुम महिला स्वयं सहायता समूह के डीलर पति अब्दुल रहीम अंसारी पर दो माह का राशन नहीं देने संबंधी एक ज्ञापन रंका प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी शिव पूजन तिवारी को सौंपा है। सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि तबस्सुम महिला स्वयं सहायता समूह के संचालक अब्दुल रहीम अंसारी चार पांच बार अंगुठा लगवाकर आधा अधुरा राशन वितरण किया है और बाकी दो माह से राशन नहीं दिया है। साथ ही एक व्यक्ति जिकुरूल अंसारी ने कहा कि डीलर मारपीट भी किया है। इसी बात को लेकर हम सब डीलर के खिलाफ आवाज उठाने आए हैं। डीलर पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग करते हैं।
इसके संबंध में पूछने पर एम ओ शिव पूजन तिवारी ने बताया कि तबस्सुम डीलर चुतरू के खिलाफ आवेदन मिला है। जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं पूछने पर तबस्सुम महिला डीलर संचालक अब्दुल रहीम अंसारी ने बताया कि भाजपा वाले हाथ से पर्ची लिख कर और भोली भाली जनता को बहला फुसलाकर मेरे खिलाफ राजनीति कर रहे हैं। सभी को राशन समय-समय पर दिया जाता है । इस मौके पर परावांता देवी, तेतरी देवी, सोमारी देवी,फूलझरिया देवी,रजमनियां देवी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के रंका मंडल अध्यक्ष मंतब अंसारी , बिरेंद्र मांझी, जवाहिर,हिरचन भुईयां,बेलू सहित काफी संख्या में लोगों का नाम शामिल है।