सगमा : धान क्रय केंद्र का किया गया उद्घाटन

 

रामानन्द प्रजापति कि रिपोर्ट 

सगमा प्रखण्ड क्षेत्र के बीरबल गांव में धान क्रय केंद्र का उद्घाटन प्रखण्ड प्रमुख अजय साह, बीरबल मुखिया इंद्रजीत कुशवाहा, भाजपा के वरिष्ठ नेता सह पूर्व जिप सदस्य नंद गोपाल यादव, कृषि पदाधिकारी ओमप्रकाश सिंह के द्वारा दीप प्रज्वलन व फिता काटकर किया गया। बताते चले की उक्त धान क्रय केंद्र का संचालन केंद्र सरकार वी राज्य सरकार के संयुक्त तत्वधान में गैर सरकारी संस्था द्वारा संचालित कृषि मंत्रालय के अधीन सखी फार्मर प्रेडियुसर कंपनी लिमिटेड इकाई एफ पी ओ बीरबल के माध्यम से किया जाएगा। इस अवसर पर संबोधित करते हुए पूर्व जिप सदस्य नंदगोपाल यादव ने कहा की सगमा में धान क्रय केंद्र के खुल जाने से किसानों को राहत प्रदान करेगा क्रय केंद्र के अभाव में यहां के किसान कम दाम पर अपने धान को बेचने के लिए मजबूर थे अब सरकार के द्वारा 23 रुपए क्विंटल की दर से खरीद किया जाएगा जबकि एक  सौ रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से बोनस दिया जाएगा। जबकि सगमा प्रमुख अजय साह ने कहा की इस केंद्र से धान खरीदी के साथ किसानों को खाद बीज भी उपलब्ध कराया जाएगा इसके संचालक विकाश कुमार श्रीवास्तव से अनुरोध है की समय पर इसकी वितरण सुनिश्चित किया जाए जबकि कृषि सखी के सी ओ जनार्दन प्रसाद यादव ने कहा की इस केंद्र में धान बेचने वाले किसानों को पैक्स लैंपस के तर्ज पर एक हजार रुपया देकर इस केंद्र का  शेयर होल्डर बनाना है इसके बाद अपने उपज को आसानी से बेच सकते है इस केंद्र के द्वारा धान खरीदी के साथ शेयर धारकों को सब्सिडी पर खाद बीज उपलब्ध उपलब्ध कराया जाएगा। इस अवसर पर सोनडीहा मुखिया प्रतिनिधि हनुमंत यादव, घघरी मुखिया प्रतिनिधि अशोक राम, पूर्व मुखिया इशहाक अंसारी, एफपीओ के संरक्षक विपुल कुमार श्रीवास्तव, बालेश्वर यादव उपस्थित थे। जबकि किसानों में मुख्यरूप से सुरेश प्रसाद यादव, केंद्र के निदेशक विकास कुमार श्रीवास्तव, भोला शाह, कामेश्वर गुप्ता, मोतीलाल शाह, देवराज प्रजापति, रामचंद्र साह, गोरख जायसवाल, बैजनाथ यादव, उदय शाह, संजय गुप्ता, श्री किशन साह, चंद्रदेव प्रसाद यादव सहित कई लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form