मेराल : थाना मुख्यालय के पुरवारा टोला निवासी सुरेंद्र साह का 7 वर्षीय पुत्र शिवपूजन कुमार विगत दो दिन से लापता था जिसका शव शनिवार को घर के पास ही एक कच्चा कुआं में तैरता हुआ पाया गया। इसकी खबर गांव में जंगल की आग की तरफ फैल गई और देखते ही देखते कुआं के पास बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। जानकारी मिलने पर मुखिया रामसागर महतो, विजय प्रसाद, डॉ लाल मोहन, संजय भगत, मनोज जायसवाल, रोहित कुमार आदि ने परिजनों को ढांढस बंधाया। जानकारी के अनुसार शिवपूजन गुरुवार के शाम करीब 4:00 बजे घर से खेलने के लिए निकला था, शाम को भी वापस घर नहीं आने पर उसकी खोज शुरू की गई। गांव घर के अलावे सोशल मीडिया के माध्यम से तथा रिश्तेदारों के यहां भी खोजबीन किया गया परंतु कहीं आता पता नहीं चला। थक हार कर परिजन द्वारा शुक्रवार को उसकी गुमशुदगी का रिपोर्ट मेराल थाना में दर्ज कराया गया।